|
स्पेशल रिपोर्ट
प्रदेश में रिकार्ड रबी सिंचाई
प्रदेश में जल-संसाधन विभाग द्वारा इस वर्ष रिकार्ड रबी सिंचाई की गई है। विभाग द्वारा 29 लाख 54 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित की जा चुकी है। इसमें रबी सिंचाई का अंश लगभग 17 लाख 94 हजार हेक्टेयर है। इस वर्ष 2011-12 में 16 लाख 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में रिकार्ड सिंचाई की गई, जिसमें 14 लाख 30 हजार हेक्टेयर में रबी सिंचाई की गई। यह पूर्व वर्ष 2005-06 में की गई अधिकतम रबी सिंचाई 8 लाख 70 हजार हेक्टेयर से 64 प्रतिशत अधिक है।
|
देश
अपराधियों पर लगे चुनाव लड़ने से प्रतिबंध
नई दिल्ली। राज्यसभा चुनावों में झारखंड में धनबल के खुले प्रयोग से सकते में आए चुनाव आयोग को भी अब सुधारों की चिंता सताने लगी है। मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर डेढ़ दशक से ठंडे बस्ते में पड़े चुनाव सुधारों के सुझावों पर जल्द से जल्द अमल करने का आग्रह किया है। आयोग 1998 से इसके पहले तक चार बार सुधारों के लिए सरकार से गुहार लगा चुका है।
|
|
विदेश
चिश्ती को पाकिस्तान वापस लाया जाए
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अपने वैज्ञानिक खलील चिश्ती को स्वदेश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि हत्या के आरोप में उम्रकैद की सजा काट रहे 80 वर्षीय चिश्ती को हाल में ही भारत की शीर्ष अदालत ने मानवीय आधार पर जमानत पर रिहा किया है, लेकिन अजमेर शहर से बाहर जाने की इजाजत नहीं दी है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जरदारी ने गृह मंत्री रहमान मलिक को आदेश दिया है कि वह चिश्ती को पाकिस्तान लाने की हर संभव कोशिश करें।
|
प्रादेशिक खबरें
पथरिया में विकास कार्यो का लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने दमोह जिले के पथरिया में आज लगभग 200 करोड़ रुपये के विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। श्री चौहान ने 1022 हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के तहत 1 करोड़ 28 लाख रुपये के ऋण और अनुदान वितरित किये। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विशाल जनसभा में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने खेती को लाभकारी व्यवसाय बनने के लिए विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाएँ आरंभ की हैं।
|
|
खेलों की हलचल
आईपीएल की टीआरपी में गिरावट
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें टूर्नामेंट के शुरूआती मैचों की दर्शकों की संख्या और टीवी रेटिंग में पिछले साल के मुकाबले गिरावट आई है। टैम मीडिया रिसर्च के मुताबिक पहले छह मैचों में टेलीविजन व्यूअर रेटिंग्स में 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले सत्र के औसत 4.63 के मुकाबले इस बार यह रेटिंग 3.76 है। आईपीएल के पांच साल के इतिहास में यह पहला मौका है जब कुल दर्शकों की संख्या में भी गिरावट आई है।
|
मनोरंजन जगत
करीना के आगे झुके भंसाली
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली का अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू करने का अलग ही अंदाज है। वह अपनी फिल्म की शूटिंग की शुरुआत मुख्य अभिनेत्री के डांस नंबर से करते हैं। मगर करीना कपूर इसका अपवाद बन गई हैं। वह संजय की फिल्म राम लीला में मुख्य किरदार निभा रही हैं, जिसमें उन पर एक शास्त्रीय गीत फिल्माया जाना है। गीत की शूटिंग 21 जुलाई से शुरू होनी थी, लेकिन करीना के कहने पर इसकी शूटिंग छह महीने खिसका दी गई है।
|
|
व्यापारिक दुनिया
पीएनबी खोलेगा 24 घंटे बैंकिंग सेवा केंद्र
चंडीगढ़। सरकारी पंजाब नेशनल बैंक [पीएनबी] राज्य में नए सेवा केंद्र खोलने की योजना बना रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पासबुक को भरवाने जैसी चुनिंदा बैंकिंग सेवाएं सातों दिन, 24 घटे दिन उपलब्ध होंगी। पीएनबी की क्षत्रीय प्रमुख कल्पना गुप्ता ने कहा कि बैंक एक ई-लॉबी लगाएगा एटीएम में नकद जमा करने का कियोस्क, पासबुक प्रिंट करने का टर्मिनल, चेक जमा करने की मशीन और दो इंटरनेट बैंकिंग टर्मिनल लगे होंगे।
|
लेख/विचार प्रवाह
गांवों का बदलाव ही विकास का मंत्र
ग्रामीण विकास को लेकर दिशा और दृष्टि का भ्रम रहा है। कोशिशें तमाम हुईं, पैसा भी अच्छा-खासा खर्च हुआ लेकिन परिणाम सुखद नहीं थे। इसका कारण भी स्पष्ट था कि हमारे जो भी प्रयास रहे उनकी एप्रोच सही नहीं थी। शहरों में बैठकर ग्रामीण विकास के लिए बहुत कुछ सही दिशा में सोचा नहीं जा सकता। गाँव की प्राथमिकताओं को राजधानी से तय नहीं किया जा सकता। इस कमी और खामी को पाया तब जाकर प्रदेश में हम ग्रामीण विकास की एक ऐसी अवधारणा को लागू कर पाए, जो वास्तविक अर्थों में गाँव की मंशा, उसकी जरुरत को सही मायने में पूरा करने की स्थिति में आ पाई। पिछले आठ वर्षों में मध्यप्रदेश में श्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने ही पहली बार यह तय किया कि प्रदेश के 52 हजार गाँवों की अपनी विकास की योजना होगी। इस योजना में गाँव की जरूरतों, उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर उपलब्ध धनराशि का उपयोग किया जायेगा।
|
|
संपर्क करें
editor@mpmadhyam.com
|